1 महीना और बढ़ेगा बिग बॉस 19, शो में और होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

सलमान खान होस्टेड बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले की डेट 4 हफ्ते आगे बढ़ सकती है। पहले 7 दिसंबर को होने वाला फिनाले अब जनवरी 2026 में होने की खबर है।

रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 19’ के दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सलमान खान होस्टेड इस शो के ग्रैंड फिनाले की तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है। पहले यह खबर थी कि शो को इस बार एक्सटेंड नहीं किया जाएगा और फिनाले दिसंबर में ही होगा, लेकिन अब प्लेटफॉर्म ‘बिग बास तक’ से मिली रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स जल्द ही शो का फिनाले 4 हफ्ते आगे खिसकाने का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। शो को 11 हफ्ते से ज्यादा का वक्त हो चुका है और नवंबर भी अब खत्म होने की तरफ है, लेकिन अभी तक फिनाले की तारीख घोषित नहीं हुई है।

इस एक्सटेंशन के साथ, जहाँ एक तरफ दर्शकों को अपने पसंदीदा सेलेब्रिटीज को 24 घंटे देखने का मौका और एंटरटेनमेंट का एक्स्ट्रा डोज़ मिलेगा, वहीं शो की बढ़ती टीआरपी को देखते हुए यह फैसला मेकर्स के लिए भी फायदे का सौदा होगा।

 

Next Post

महू के बामणिया कुंड में मेडिकैप्स कॉलेज का छात्र डूबा

Thu Nov 6 , 2025
महू: बड़गोंदा थाना क्षेत्र स्थित बामणिया कुंड में नहाते समय एक छात्र डूब गया. वह अपने दोस्तों के साथ कुंड घूमने आया था. छात्र का नाम नैतिक बताया जा रहा है. वह कुंड में नहाने के लिए उतरा और गहरे पानी में चला गया, लेकिन बाहर नहीं निकल पाया. शाजापुर […]

You May Like

Play sound