सिरोंज: सिरोंज के केथन बांध में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बांध से बाहर निकलवाया. पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सिरोंज के केथन बांध में एक युवक का शव होने की सूचना मिली. जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बांध से बाहर निकालवाया.
मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वही शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि मृतक की प्रारंभिक तौर पर पहचान नयापुरा निवासी 21 वर्षीय कुनाल साद के रूप में की गई है. फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है.
