
अठाना। दीपावली का दिन था, हर घर में दीये जल रहे थे, मिठाई बंट रही थी, लेकिन केनपुरिया गांव में तस्वीर कुछ और ही थी, यहां हल्का पटवारी अक्षय बोराना त्योहार मनाने की बजाय ग्रामीणों के बीच खड़े होकर उनकी स्वामित्व रजिस्ट्री की कार्रवाई पूरी कर रहे थे, शासन की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से दीपावली के दिन भी केनपुरिया गांव में रजिस्ट्री का कार्य जारी रहा, दरअसल रोजगार के सिलसिले में गांव से बाहर रहने वाले कई मजदूर दीपावली त्योहार मनाने घर लौटे थे, उनके पास सीमित समय होने के कारण रजिस्ट्री कार्य के लिए अलग से कार्यालयों के चक्कर लगाना मुश्किल था, ग्रामीणों की इस परेशानी को देखते हुए पटवारी ने दीपावली के दिन उनकी रजिस्ट्री संबंधी आवश्यक कार्रवाई पूरी की, इससे उन्हें शासन की महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिल सकेगा, पटवारी की इस मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की गांव में हर कोई सराहना कर रहा है, ग्रामीणों ने कहा कि त्योहार के दिन भी अधिकारी ने हमारी सुनी, यही सच्ची जनसेवा है।
