मोदी के नेतृत्व में भारत बना आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर: रामनिवास

सिंगरौली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के विंध्यनगर मंडल अंतर्गत स्थित प्राचीन सेमरा बाबा मंदिर प्रांगण में विधायक रामनिवास शाह के नेतृत्व में श्रीरामचरितमानस सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुन्दरलाल शाह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से देश की सुख-समृद्धि, विकास और जनकल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। आगे कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा और जनविश्वास के प्रतीक हैं। सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामलल्लू बैस, पूर्व सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता रमापति जायसवाल, विजया सिंह, अशोक शाह, कमलेश वर्मा, सीताराम वर्मा, राजेश तिवारी, बाबुनंदन बंसल, प्रवीन्द्र शाह, मंडल उपाध्यक्ष संजय दुबे, महामंत्री जेपी शाह, अनिता पाठक, देवती गुप्ता, अभिषेक दुबे, संदीप शाह राजेन्द्र नाई, दीपेश बैस समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

गढ़वा के सहायक समिति प्रबंधक अनिल सिंह निलंबित

Wed Jun 10 , 2026
सिंगरौली । उचित मूल्य दुकान के विके्रताओं के लंबित वेतन एवं अतिरिक्त मानदेय भुगतान संबंधी शिकायतों के निराकरण में गंभीर लापरवाही बरतने पर बी-पैक्स गढ़वा के सहायक समिति प्रबंधक अनिल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार समिति के विके्रताओं द्वारा विगत सात माह […]

You May Like

मनोरंजन