मुख्यमंत्री डॉ यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सांसद ,विधायक और जनप्रतिनिधियों ने बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए

मैहर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 19 अगस्त के प्रस्तावित लाडली बहना के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सांसद गणेश सिंह,विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के साथ जिलाधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों तक मुख्यमंत्री डॉ यादव का संदेश पहुंच सके यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का हितलाभ वितरित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रोटोकॉल अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले नागरिकों के लिए पेयजल , शौचालय और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राम खेलावन कोल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती गीता सोनी , जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह,अपर कलेक्टर सतना विकाश सिंह, कमलेश सुहाने , वनमण्डलाधिकारी विद्या भूषण मिश्रा, कमलेश सुहाने, सत्यभान पटेल, संतोष सोनी, हरीश कांत त्रिपाठी और सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

भारी बारिश से बिगड़े हालात, कक्षा 8वीं तक आज अवकाश

Tue Aug 18 , 2026
सिंगरौली :जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित है। मंगलवार को जिले में करीब चार इंच बारिश दर्ज की गई। गनियारी का देवरा नाला पिछले 48 घंटे से उफान पर है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित है। जिले के अन्य नदी-नाले भी उफान पर हैं। चितरंगी […]

You May Like

मनोरंजन