पिता पुत्र पर तलवार से वार

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत रद्दी चौकी में तलवार से पिता-पुत्र पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मकदूम अशरफ पिता सलीम जावेद उर्फ शब्बीर निवासी पंचशील स्कूल के पीछे रद्दी चौकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इंजनियरिंग की पढाई कर रहा है।

बडे पापा वसीर अपना घर बनवा रहे है एवं हम लोगो की जमीन की तरफ बढाकर अपना मकान बना रहे थे इसी बात पर से उसके पिता शब्बीर ने उन्हें मना किया तो नहीं माने पिता शब्बीर के साथ बाबू सलाम एवं एहतेशाम ने विवाद किया। एहतेशाम अपने घर से तलवार निकाल कर लाया और उसके पिता पर हमला कर चोट पहुंचा दी। बीच बचाव के दौरान उस पर भी तलवार से हमला किया।

Next Post

जनजातीय समाज ने विपत्ति में भी मौत से आँख मिलाने का साहस दिखाया: सीएम डॉ यादव

Sat Nov 15 , 2025
अलीराजपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अलीराजपुर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में जनजातीय वीरों के बलिदान, परंपरा और संघर्ष को नमन करते हुए कहा कि अंग्रेजों की तोप और बंदूक के सामने तीर-धनुष से लड़ने वाला यह समाज अदम्य साहस का प्रतीक है। उन्होंने मंच […]

You May Like