टोकने पर युवक से मारपीट, पत्नी से भी की बदसलूकी

इंदौर. आजाद नगर थाना क्षेत्र के नेमावर रोड पर एक युवक को सड़क पर अचानक सामने आए व्यक्ति को टोकना महंगा पड़ गया. आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की सरेराह पिटाई कर दी. बीच बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी से भी बदसलूकी की गई.

साईं नगर मूसाखेड़ी में रहने वाले दीपक कोगे अपनी पत्नी आयुषी के साथ बाइक से जा रहे थे. छोटी लखानी के पास एक व्यक्ति अचानक बाइक के सामने आ गया. हादसा टलने के बाद दीपक ने उसे सावधानी बरतने की बात कही, जिस पर आरोपी भड़क गया और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. आरोपी ने हाथ में पहने कड़े से दीपक के मुंह पर वार किया, जिससे उनका होंठ फट गया. बाद में उसके साथी भी मौके पर पहुंच गए और मारपीट की. राहगीरों और पत्नी के हस्तक्षेप पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

अवंतिका गैस पाइपलाइन हादसे में ठेकेदार व ऑपरेटर पर केस

Thu Jun 25 , 2026
इंदौर. विजयनगर थाना पुलिस ने जैन मंदिर के पीछे आम रोड पर बोरवेल खुदाई के दौरान अवंतिका गैस पाइपलाइन फटने से लगी आग के मामले में बोरवेल मशीन ऑपरेटर, ठेकेदार और अन्य सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. हादसा 23 जून की शाम करीब 4 बजे हुआ था, जिसमें […]

You May Like