वर्क आर्डर के बाद भी काम न करने वाले ठेकेदार होगे ब्लैकलिस्टेड

रीवा:निगम आयुक्त डा0 सौरभ सोनवणे ने विभिन्न विभागो की समीक्षा की और काम न करने वाले ठेकेदारो को ब्लैकलिस्टेड करने के निर्देश दिये.
सीएम हेल्पलाइन के लंबित शिकायतो के निराकरण के निर्देश दिये. बैठक में स्वच्छता एवं अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतों पर असंतोष जताते हुए निगमायुक्त ने एक दिवस में निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में सर्वाधिक शिकायतें लंबित हैं, वहां तत्काल कार्रवाई कर संतुष्टिपूर्वक शिकायतें बंद कराई जाएं.

उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा अगर शिकायतों का प्रभावी निराकरण नहीं किया जाता है तो उन्हें नोटिस जारी कर वेतन वृद्धि रोके जाने के निर्देश दिए. इको पार्क द्वारा नाली में पाइप डाल कर पानी निकासी रोकी जा रही जिससे आस पास के क्षेत्र में जल भराव हो रहा जिस पर संज्ञान लेते हुए इको पार्क को नोटिस जारी करने के साथ ही तत्काल पाइप हटाकर जल निकासी दुरुस्त करने के निर्देश दिए.

प्रधानमंत्री आवास योजना की जो फाइल वार्ड प्रभारी के स्तर पर पेंडिंग है उन्हें तत्काल निरीक्षण कर फाइल पीएमएवाय शाखा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. अवैध कालोनी की समीक्षा करते हुए न्यूनतम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि हर महीने लक्ष्य निर्धारित कर अभियान के रूप में अवैध कालोनी की विकास शुल्क वसूली करे. जोन 2 में शिव महिमा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा वर्क ऑर्डर मिलने के बाद भी कार्य प्रारंभ न करने पर कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर पोर्टल पर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए.

साथ ही, जिन संविदाकारों ने जुलाई-अगस्त में वर्क ऑर्डर मिलने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं किया, उन सभी को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई करने को कहा. बैठक में उपायुक्त एमएस सिद्दीकी, कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह, सिद्धार्थ सिंह, सहायक आयुक्त शीतल भलावी, रामनरेश तिवारी, केएन साकेत, सहायक यंत्री एसके गर्ग, पीएन शुक्ला मौजूद रहे.

Next Post

शाहरूख खान के जैसा गाना कोई नहीं गा सकता है : विशाल ददलानी

Sun Oct 12 , 2025
मुंबई, 11 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने संगीतकार-गायक विशाल ददलानी का कहना है कि शाहरूख खान के जैसा गाना कोई नहीं गा सकता है। भारत का सबसे प्रतिष्ठित सिंगिंग रियलिटी शो, इंडियन आइडल, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर एक नए सीज़न के साथ वापसी कर रहा है, जो दिल को छू […]

You May Like