डीपी वर्ल्ड ने किया 10 महिला उद्यमियों को सम्मानित

नयी दिल्ली 10 जून (वार्ता) डीपी वर्ल्ड और नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) ने बुधवार को यहां आयोजित एक समारोह में खाने-पीने की चीज़ों, हस्तशिल्प, वस्तु उद्योग, ब्यूटी और वेलनेस समेत विभिन्न क्षेत्रों के कारोबार में अभिनव तथा प्रभावशाली सफलता दर्ज करने वाली 10 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया।

इन महिला उद्यमियों को आज ‘वी राइज’ नामक कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सम्मानित किया गया। विजेताओं का चयन देशभर से मिले 600 से अधिक आवेदनों में से किया गया था। ये सभी महिलाएं भारतीय व्यापार तथा आर्थिक विकास की कहानी में हिस्सा लेने की महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों की बढ़ती महत्वाकांक्षा को प्रदर्शित करती हैं।

इस कार्यक्रम भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने कहा, “एक क्रिकेटर के तौर पर मैं जानती हूं कि हर उपलब्धि सही तैयारी, लचीलापन और सही समय पर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देने के साहस का परिणाम होती है।”

कार्यक्रम में नीति आयोग की कार्यक्रम निदेशक एवं डब्ल्यूईपी की मिशन निदेशक एना रॉय ने कहा, “वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है और ऐसे में उद्यमिता तथा व्यापार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना ज्यादा समावेशी और मजबूत अर्थव्यवस्था इकोनॉमी के लिए महत्वपूर्ण है।” डीपी वर्ल्ड के प्रबंधक उपमहाद्वीप (भारत ) हेमंत कुमार रुइया ने कहा, “महिला उद्यमी नवाचार, रोजगार सृजन और मजबूत समाज के साथ भारत के आर्थिक भविष्य को आकार दे रही हैं।

 

 

Next Post

बंधक बनाने का जिन पर है आरोप, उससे की है शादी

Wed Jun 10 , 2026
जबलपुर। बेटी को बंधक बनाकर रखे जाने के खिलाफ पिता ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। याचिका की सुनवाई के दौरान उपस्थित हुई बेटी ने हाईकोर्ट जस्टिस जी एस अहलूवालिया तथा जस्टिस दीपक खोत की युगलपीठ को बताया कि जिस व्यक्ति पर आरोप लगाये गये है,उससे विवाह […]

You May Like