खिलचीपुर में चंदन के पेड़ काटने वाले दो गिरफ्तार, किसानों के खेत से काटे थे 18 पेड़

ब्यावरा। पुलिस ने चंदन चोरी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों ने खेतों की मेड़ पर लगे लगभग 18 से 20 चंदन के पेड़ काटे थे. पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल हुए मोटरसाइकिल, लोहे की आरी और 1500 रुपये नकद जब्त किए हैं. 19 अगस्त को किसान हेमराज दांगी ने अपने खेत से चंदन के पेड़ चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शेखनपुर और आसपास के खेतों से चोरी हुई है. चोरों ने कई सारे चंदन के पेड़ काटे और कुछ पेड़ों का सार निकालकर ले गए थे.

विशेष टीम को मिली सफलता

पुलिस के अनुसार, चोरों ने अलग-अलग किसानों के खेतों से लगभग 18 से 20 चंदन के पेड़ों को निशाना बनाया था. चंदन चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा था. इसे देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया. मुखबिर की सूचना पर चतरुखेड़ी निवासी इरशाद पठान (35) और रईश पठान (48) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

Next Post

​बेटे ने फांसी लगाई, सदमे में पिता ने खाया जहर: ब्यावरा में एक ही खेत पर पिता-पुत्र की मौत से हड़कंप

Tue Aug 25 , 2026
ब्यावरा। खिलचीपुर के समीप एक गांव में 18 साल के युवक ने सोमवार रात खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसके बाद बेटे की मौत से सदमे में आए पिता ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मंगलवार सुबह पिता का शव उसी […]

You May Like