राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का पौधारोपण, देवेंद्र यादव ने दिया ग्रीन दिल्ली का संदेश

नई दिल्ली, 21 मई (वार्ता) भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन और वीर भूमि में श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री यादव ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और युवाओं की आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर आधुनिक भारत की नींव रखी थी। सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज व्यवस्था और युवा भागीदारी को मजबूत करने में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा है।

उन्होंने बाद में दिल्ली नगर निगम टाउन हॉल के बाहर पौधारोपण कर राजधानी में ग्रीन कवर बढ़ाने और प्रदूषण के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और महिला कांग्रेस व सेवादल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

.....

Next Post

स्लॉट बुकिंग के फेर में उलझे बैतूल के किसान,तारीख बढ़ने के बाद भी खुले बाजार में कम दाम पर बेचने की मजबूरी

Thu May 21 , 2026
बैतूल। सरकार द्वारा गेहूं खरीदी की अंतिम तिथि 28 मई तक बढ़ाए जाने के बावजूद बैतूल जिले के हजारों किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा, क्योंकि केवल पूर्व में स्लॉट बुक करा चुके किसानों को ही समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने की अनुमति दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन […]

You May Like