सिंगरौली । प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के दम पर जिले के एक होनहार युवा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है।सिंगरौली निवासी विद्याराज शाह ने संघ लोक सेवा आयोग की चयन प्रक्रिया में सफलता अर्जित करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। उनका चयन भारत सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के अंतर्गत कंपनी प्रॉसीक्यूटर पद के लिए हुआ है। यूपीएससी द्वारा 23 नवंबर 2026 को जारी चयन सूची में विद्याराज ने देशभर के चयनित 25 अभ्यर्थियों में 17वां स्थान हासिल किया है। उन्हें छ: माह के प्रशिक्षण के लिए अनुशंसित किया गया है। विनायक प्रसाद शाह के पुत्र विद्याराज ने जबलपुर में रहकर शिक्षा प्राप्त की और निरंतर मेहनत से यह मुकाम हासिल किया।
