रीवा: शहर की बिछिया थाना पुलिस ने बीती रात्रि मुखबिर से मिली सूचना के बाद बिछिया स्थित लक्ष्मण बाग मार्ग पर दो युवकों को गांजे सहित गिरफ्तार किया है. जिनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.कार्यवाही के संबंध में बिछिया थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात्रि तकरीबन 8 बजे मुखबिर से सूचना मिली की बिछिया निवासी जावेद मोहम्मद और मोहम्मद अहमद नामक युवक गांजा बिक्री के लिए लेकर लक्ष्मण बाग मार्ग स्थित नदी के पास खड़े हुए हैं. जिसके बाद घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ा गया उनकी ली गई तलाशी के दौरान 4 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया जिसके बाद दोनों आरोपियों को थाने लाया गया. जहां पूछताछ के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के ऊपर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं.
Next Post
युवा उत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Mon Oct 12 , 2026
ग्वालियर: माधव विधि महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयीन युवा उत्सव के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाषण एवं नृत्य प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर अपनी वक्तृत्व कला […]

You May Like
-
1 year ago
माताएं बच्चों को घर का पौष्टिक खाना खिलाए
-
6 months ago
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट