वन्य जीव के हमले में मृत व्यक्ति के पत्नी को यादव ने दिये सहायता राशि के निर्देश

भोपाल, 21 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी जिले के ग्राम सनकुई में वन्य जीव के हमले में स्थानीय नागरिक धनीराम कोल की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है।

डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक की पत्नी को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दिलवाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन, कटनी द्वारा प्रभावित परिवार को सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

 

Next Post

शाला निधि खर्च करने में सिंगरौली फिसड्डी

Tue Jan 21 , 2025
प्रदेश में 52 वें स्थान पर, सिर्फ तीन प्रतिशत ही राशि की जा चुकी है खर्च, राशि वसूली की कार्रवाई से डर गये हेड मास्टर नवभारत न्यूज सिंगरौली 21 जनवरी। सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक से लेकर12वीं कक्षा तक के लिए राज्यशिक्षा केंद्र भोपाल से एकीकृत शाला निधि मुहैया […]

You May Like

Play sound