पचास सीट जीतकर भाजपा बनाएगी सरकार – सचदेवा

नयी दिल्ली 06 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने दावा किया है कि आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे अप्रत्याशित आएंगे और पार्टी 50 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।

दिल्ली भाजपा ने आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ओर से चुनाव लड़े सभी 70 उम्मीदवारों, उनके चुनाव एजेंटों, जिलाध्यक्षों की समीक्षा बैठक बुलाई, जिसमे भाजपा के राष्ट्रीय नेता शिव प्रकाश , दिल्ली भाजपा के चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा, सह प्रभारी अतुल गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद और कई अन्य वरिष्ठ नेता सम्मलित हुए।

समीक्षा बैठक के बाद श्री सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार में डूबी अरविंद केजरीवाल सरकार के आराजक और अकर्मण्य शासन से तंग आ चुकी है और कल दिल्ली के सभी वर्गों के लोगों ने श्री केजरीवाल के विरोध में निर्णायक मतदान किया।

उन्होने कहा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव का नतीजा अप्रत्याशित होगा और हम इस चुनाव में 50 सीटों से अधिक जीत कर सरकार बनायेंगे।”

Next Post

संभागीय समीक्षा बैठक के निर्णयों पर तत्परता से कार्यवाही करें: कमिश्नर

Thu Feb 6 , 2025
निर्देशों पर समुचित कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें: कमिश्नर नवभारत न्यूज रीवा, 6 फरवरी, कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने विकास कार्यों की संभागीय समीक्षा बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की. कमिश्नर ने कहा कि समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, […]

You May Like

Play sound