
इंदौर. मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का सत्य सांई चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज समय पर पूरा नहीं होगा. उक्त ब्रिज की नई समय सीमा जून 2026 तय की गई है, जो पहले मार्च 2026 तय थी.
शहर के एबी रोड पर एमपीआरडीसी सत्य सांई चौराहे पर 62.50 करोड़ की लागत से 800 सौ मीटर लंबा और छह लेन चौड़ा फ्लाई ओवर ब्रिज बना रहा है. उक्त ब्रिज का निर्माण अगस्त 24 में शुरू हो चुका है और मार्च 2026 में पूरा होने का समय निर्धारित किया गया था. उक्त फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण बिहार की नारायणदास कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है. सत्य सांई चौराहे के फ्लाई ओवर ब्रिज का काम मार्च की बजाय अब जून में पूरा करने की नई समय सीमा तय की गई है. ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए एमपीआरडीसी ने तीन माह का अतिरिक्त समय दिया है. एमपीआरडीसी के स्थानीय प्रभारी कार्यपालन यंत्री भाभर ने बताया कि कुछ कामों और बाधक के कारण ब्रिज निर्माण कार्य में देरी हुई है, लेकिन जून तक ब्रिज यातायात के लिए शुरू कर दिया जाएगा.
रोज होता है यातायात जाम
ध्यान रहे कि सत्य सांई चौराहे पर फ्लाई ओवर ब्रिज के कारण अभी एबी रोड पर रोज यातायात जाम हो रहा है. उक्त ब्रिज बनने के बाद बॉम्बे हॉस्पिटल , रिंग रोड और बायपास की तरफ से आने जाने वाले वाहन चालकों को आसानी होगी.
