चितरंगी: नार्दन कोलफील्ड लिमिटेड सिंगरौली के अमलोरी परियोजना के द्वारा सीएसआर मद से करीब दो वर्ष पूर्व लाखों रूपये के लागत से ग्राम पंचायत खैरा के ग्राम फुलकेश में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य कराया गया है। लेकिन करीब दो साल बाद भी उक्त भवन लोकार्पण के लिए इंतजार कर रहा है।
दरअसल स्थानीय जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरा के ग्राम फुलकेश में चार वर्ष पूर्व तत्कालीन सांसद रीति पाठक एवं विधायक अमर सिंह के प्रयास से एनसीएल परियोजना सिंगरौली के सीएसआर मद से सामुदायिक भवन मंजूर हुआ था। जहां निर्माण कार्य दो साल से पूर्ण है, लेकिन अभी तक लोकार्पण कराने के लिए शुभमुहुर्त नही बन पाया है। इधर भवन की गुणवत्ता पर भी शुरू से ही सवाल उठाया जा रहा है और फर्स अभी से टूटने लगी हैं।
