रूस आखिरकार कीव पर फिर से नियंत्रण हासिल करेगा : पूर्व सीआईए अधिकारी

रूस आखिरकार कीव पर फिर से नियंत्रण हासिल करेगा : पूर्व सीआईए अधिकारी

मॉस्को 04 जुलाई (स्पूतनिक/वार्ता) सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के पूर्व खुफिया अधिकारी लैरी जॉनसन ने कोन्स्तांतिनोव्का पर हाल में नियंत्रण स्थापित किए जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि “रूस आखिरकार कीव पर फिर से नियंत्रण हासिल करेगा।” श्री जॉनसन ने रूस की समाचार एजेंसी स्पुतनिक से बातचीत में कहा, “रूस ओडेसा पर भी फिर से नियंत्रण स्थापित करेगा। उसकी सेनाएं नीपर नदी तक आगे बढ़ेंगी और ऐसा भी संभव है कि कुछ स्थानों पर सेनाएं उससे भी आगे निकल जाएं।”

श्री जॉनसन के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्पष्ट कर दिया है कि रूसी सेना को नागरिक ठिकानों पर हमलों से बचना चाहिये और अगर हमले किये तो हताहत न्यूनतम स्तर पर होने चाहिए, जबकि पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर किए जाने वाले हमले उसे सुरक्षा बफर जोन और अधिक विस्तारित करने के लिए प्रेरित करेंगे। श्री जॉनसन ने कहा कि कोन्स्तांतिनोव्का पर नियंत्रण स्थापित होने से रूसी सेना स्लावियांस्क और क्रामातोर्स्क को चारों ओर से घेरने की रणनीतिक स्थिति में आ गई है। उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध अब एक नए चरण में प्रवेश कर चुका है, जिसमें रूस अधिक आक्रामक तरीके से आगे बढ़ रहा है, जबकि पश्चिमी देशों की तनावपूर्ण गतिविधियां रूस के संकल्प को और मजबूत कर रही हैं।

 

 

.....

Next Post

नगर निगम की अपील समिति के चुनाव के लिये महापौर व पार्षदों का सम्मेलन 10 को

Sat Jul 4 , 2026
ग्वालियर: नगर निगम ग्वालियर की अपील समिति के सदस्य सदस्य का चुनाव 10 जुलाई को होगा। निर्वाचन के लिये महापौर व पार्षदों का सम्मेलन इस दिन जल विहार फूलबाग स्थित नगर निगम परिषद कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 403 की उपधारा (4) […]

You May Like