दो राशन की दुकानों पर मिली अनियमितता

आष्टा। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकानों की व्यवस्था जांचने के लिए किए गए आकस्मिक निरीक्षण में दो राशन दुकानों पर अनियमितताएं सामने आई. जांच के दौरान कहीं विक्रेता और समूह अध्यक्ष अनुपस्थित मिले तो कहीं आवश्यक अभिलेख, पंजी और खाद्यान्न स्टॉक का रख-रखाव निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं पाया गया. इसके बाद दोनों दुकानों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं.

जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में गड़बडिय़ां मिलने का सिलसिला सतत जारी है. पूर्व में भी अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान अनेक दुकानों पर गड़बड़ी पकड़ी गई हैं. ऐसे ही दो मामले आष्टा तहसील में देखने को मिले हैं. जानकारी के अनुसार एसडीएम महेन्द्र प्रताप सिंह किरार ने ग्राम पंचायत भटोनी में मां दुर्गा स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया. दुकान विक्रेता, सहायक विक्रेता और समूह अध्यक्ष अनुपस्थित पाए गए. साथ ही खाद्यान्न के स्टॉक में भी अंतर देखने को मिला.

सहायक आपूर्ति अधिकारी मिताली मेहरा ने ग्राम पंचायत गवाखेड़ा में सेवा सहकारी समिति द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया. यहां निर्धारित बोर्ड, बैनर, आवश्यक अभिलेख और पंजी संधारित नहीं मिले. खाद्यान्न स्टॉक का रख-रखाव भी संतोषजनक नहीं पाया गया. दोनों दुकानों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए. साथ ही संबंधित विक्रेताओं एवं संस्था प्रमुखों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए हैं.

 

 

Next Post

दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया दीपपर्व

Tue Nov 3 , 2026
सीहोर। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल ने वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित वसुंधरा विद्यालय पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के बीच दीपावली की खुशियां साझा की. महिला मंडल अध्यक्ष मंजू शैलेष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने बच्चों को मिठाई, पटाखे और उपहार वितरित किए. बच्चों के साथ खुशियां मनाई गईं […]

You May Like