सीहोर। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल ने वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित वसुंधरा विद्यालय पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के बीच दीपावली की खुशियां साझा की.
महिला मंडल अध्यक्ष मंजू शैलेष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने बच्चों को मिठाई, पटाखे और उपहार वितरित किए. बच्चों के साथ खुशियां मनाई गईं और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उनके द्वारा तैयार किए गए मिट्टी के सुंदर दीपकों की खरीदारी भी की गई. वसुंधरा विशेष विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने अपने हाथों से मिट्टी के आकर्षक दीपक तैयार किए हैं. महिला मंडल की सदस्यों ने बच्चों की इस कलात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए दीपकों की खरीदारी की और उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे इन बच्चों द्वारा तैयार किए गए दीपक अपने घरों और प्रतिष्ठानों में लगाने के लिए खरीदें. कार्यक्रम में मंजू शैलेष अग्रवाल, विनीत सोनी, सरोज सोनी, किरण सोनी, राजू पालीवाल, शशि विजयवर्गीय, मंजू भरतिया, प्रेमलता रुठिया, ज्योति सोनी, मोनिका चौरसिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं.
