
खंडवा । मध्य प्रदेश जंप रोप एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय नि: शुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उज्जैन से पधारे जंप रोप के राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक परमार एवं अक्षत जैन ने जंप रोप में विशेष तकनीकों से छात्रों को अवगत कराया और जंप रोप की ट्रेनिंग दी। इस अवसर पर भारी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। निमाड़ ताइक्वांडो क्लब के कोच फैज़ान खान, मोहम्मद ज़ैद और राष्ट्रीय खिलाड़ी अमित कुशवाहा, आदर्श बिसारे, शिवांश कुशवाहा,मोह अली, खदीजा खान, लेबा खान ने दोनों जंप रोप के ट्रेनर का स्वागत किया। इस अवसर पर मुगीस खान, राजेंद्र राजपूत, भगवान दास सुंगट, हिमांशु प्रजापति, सागर सोलंकी ने सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। निमाड़ ताइक्वांडो क्लब द्वारा समय-समय पर इस तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। क्लब के कोच राजेंद्र राजपूत ने बताया कि आने वाले समय में जंप रोप के खिलाड़ी भी प्रतियोगिता हेतु तैयार होंगे। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में टीआर पटेल स्कूल, निमाड़ ताइक्वांडो क्लब और एसएसटी क्लब के बच्चों ने भाग लिया।
