त्योहारों को देखते हुए तैयारियां अभी से पूरी कर ली जाएं: कलेक्टर  

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों को लेकर कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति व्यवस्था, यातायात, जुलूस मार्ग, पार्किंग, सुरक्षा, प्रकाश, चिकित्सा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

कलेक्टर सिंह ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां अभी से पूरी कर ली जाएं, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने शांति समिति की बैठक आयोजित करने तथा समिति के सदस्यों के मोबाइल नंबर संधारित कर समन्वय व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शांति समितियों में वरिष्ठ सदस्यों के साथ सक्रिय युवाओं को भी

शामिल किया जाए, ताकि आवश्यकता पडऩे पर बेहतर समन्वय हो सके। उन्होंने ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, जुलूस एवं विसर्जन मार्गों का पहले से निरीक्षण कर यातायात डायवर्शन एवं भीड़भाड़ वाले दिनों में रात्रि के समय वन-वे व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मिलावट पर भी कसे शिकंजा-

कलेक्टर सिंह ने आगामी त्योहारों को देखते हुए मिठाई, दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की जांच तेज करने को कहा। उन्होंने होटल एवं अन्य आयोजन स्थलों पर फायर सेफ्टी की व्यवस्थाओं की भी जांच करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा।

Next Post

मंत्री ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

Thu Oct 8 , 2026
जबलपुर । लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मदन महल के पास नागपाल गार्डन स्थित कार्यालय में आमजन से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री सिंह ने आवेदकों के पास पहुंचकर उनके आवेदन स्वयं लिए और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। आवेदनों में प्रमुख रूप […]

You May Like