
मोहन बड़ोदिया। एक महिला की 108 में सुरक्षित डिलेवरी कराई गई. जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है. मोहन बड़ोदिया के 108 एम्बुलेंस के ईएमटी मोहन बामनिया ने बताया कि देहरीपाल से 108 एंबुलेंस से डिलेवरी केस मोहन बड़ोदिया सीएचसी ले जाते समय रास्ते में बुरलाई के समीप तेज लेबर पैन होने के कारण 108 एंबुलेंस में ईएमटी मोहन बामनिया और पायलेट लखन मालवीय के सहयोग से सुरक्षित डिलेवरी करवाई गई, इसके बाद जच्चा और बच्चा को मोहन बड़ोदिया सीएचसी में सुरक्षित भर्ती कराया गया.
