
शाहगढ़। सागर जिले के शाहगढ तहसील के दलपतपुर क्षेत्र के ग्राम चकेरी, निहानी एवं सांदागिर में आज शुक्रवार को ओलावृष्टि हो गई। जिससे किसानों की फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई। मध्य प्रदेश में के कई जिलों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिसमें शाहगढ़ तहसील के दलपतपुर क्षेत्र के ग्राम चकेरी, निहानी एवं सांदागिर भी शामिल हैं।
