जबलपुर जिला ग्रामीण से 10 हजार कांग्रेसी शामिल होकर बनाएंगे संविधान रक्षा मार्च को ऐतिहासिक

जबलपुर। 26 नवंबर को जबलपुर में शहर और ग्रामीण कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित संविधान रक्षा मार्च को ऐतिहासिक बनाने कांग्रेसियों ने कमर कस ली है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश में जबलपुर में संविधान रक्षा मार्च के संविधान के कृति जागरूकता फैलाई जाएगी। खबर है कि जबलपुर और संभाग के अन्य जिलों से बड़ी तादाद में कांग्रेसियों का सैलाब आयोजन में शामिल होगा जिसमें जबलपुर जिला ग्रामीण के सबसे ज्यादा कांग्रेसियों की सहभागिता रहेगी।

जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि 26 नवंबर को गोलबाजार से शुरू होने वाले संविधान रक्षा मार्च में सबसे ज्यादा जबलपुर जिला ग्रामीण से करीब 10 हजार कांग्रेसियों का सैलाब शामिल होगा, वही दूसरे नंबर पर छिंदवाड़ा फिर सिवनी , मंडला, डिंडोरी, नरसिंहपुर, बालाघाट, सागर, पन्ना, कटनी सहित संभाग के अन्य जिलों से करीब एक एक हजार कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जबलपुर में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में शामिल होंगे।
छिंदवाड़ा से भी बड़ी संख्या में जबलपुर आयेंगे कांग्रेसी
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि 26 नवंबर को जबलपुर में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में छिंदवाड़ा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारियों का हुजूम शामिल होगा। आयोजन में बाहर से आने वाले कांग्रेसियों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था डी एन जैन स्कूल, अंजुमन स्कूल, रानीताल स्टेडियम के पास और गोलबाजार में की गई है।

Next Post

ग्वालियर होकर चलने वाली 4 ट्रेनें रद्द, ताज एक्सप्रेस आगरा कैंट तक चलेगी

Wed Nov 25 , 2026
ग्वालियर। आगरा-धौलपुर रेलखंड पर खारी नदी पुल के गर्डर बदलने का काम ग्वालियर के रेल यात्रियों की परेशानी बढाने वाला है। जाजऊ-भांडई स्टेशन के बीच स्थित खारी नदी पुल पर रेलवे 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक यातायात और बिजली का ब्लॉक लेगा। इसके चलते ग्वालियर होकर झांसी और आगरा […]

You May Like