निगमायुक्त ने मास्टर प्लान सड़क का किया निरीक्षण

इंदौर. आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा बुधवार को शहर में विभिन्न मास्टर प्लान सड़कों एवं अन्य निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के उपरांत निगम अधिकारियों, निर्माण एजेंसियों, ठेकेदारों एवं कंसल्टेंट्स के साथ स्मार्ट सिटी ऑफिस में समीक्षा बैठक आयोजित कर निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई.
निगम आयुक्त ने प्रातः निरीक्षण के दौरान मधु मिलन चौराहा से छावनी चौराहा, जम जम से स्टार चौराहा सड़क सहित रसोमा चौराहा, एमआर10 चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि सड़कों की हाउस कीपिंग करवाएं एवं निर्माण स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना का सामना न करना पड़े. उन्होंने निर्माण कार्यों में गति लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए. मधुमिलन से छावनी से जगन्नाथ पूल तक सड़क के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने संबंधित एजेंसी को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.जम जम से स्टार चौराहे तक सड़क निर्माण मे सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये, उपलब्ध वर्क फ्रंट को 15 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए. निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, कार्यपालन यंत्री पी.एस. कुशवाह, नरेश जायसवाल, पराग अग्रवाल, संबंधित विभागीय अधिकारी, निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि, ठेकेदार, कंसल्टेंट एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित किए
आयुक्त श्री सिंघल ने शहर की विभिन्न मास्टर प्लान सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति की स्मार्ट सिटी ऑफिस में समीक्षा बैठक करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित किए. बैठक में आयुक्त ने पैकेज 1 अंतर्गत जिंसी से लक्ष्मी प्रतिमा तक 4 लेन निर्माण कर ट्रैफिक प्रारंभ करें. जिंसी से नेमिनाथ, एम आर 10 से एम आर 12 सड़क, टीसीएस से एमआई5 तक सड़क मे गति लाने के निर्देश दिए गए.
पैकेज 2 अंतर्गत साँवेर रोड़ तक 20 नवंबर पूर्ण करने के निर्देश दिये गए. एम आर 5 से एमआर 4 तक काम तेजी से करने के निर्देश दिये गए. पैकेज 3 छावनी से मधु मिलन तक कार्य की गति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त की. मालवीय नगर मे कार्य को दिसंबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश. इसके साथ ही अन्य सड़क निर्माण में तेजी से करने के निर्देश दिए गए. आयुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों, कंसल्टेंट्स, निर्माण एजेंसियों एवं ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जहां भी निर्माण कार्य प्रगति पर है, वहां सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन किया जाए.

Next Post

एमपी-एमएलए के खिलाफ अभियोजन वापसी की सुनवाई का अधिकार हाईकोर्ट के पास

Thu Nov 5 , 2026
जबलपुर। एमपी एमएलए कोर्ट में वर्तमान व पूर्व सांसद व विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक प्रकरण में अभियोजन वापसी की शक्ति निर्धारण के संबंध में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अल्पेश वाई कोगजे तथा जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ द्वारा सुनवाई की गयी। युगलपीठ ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिसंबर 2025 में […]

You May Like