राजकुमार पटेल बने वीर गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

बनखेड़ी। बनखेड़ी क्षेत्र के समीप ग्राम माल्हनवाड़ा निवासी राजकुमार पटेल को वीर गुर्जर महासभा में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज गुर्जर की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष निहाल सिंह गुर्जर द्वारा की गई है।

राजकुमार पटेल राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े एक सक्रिय युवा नेता हैं। वे पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में संगठन मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा पिछड़ा मोर्चा, जिला नर्मदापुरम में जिला मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।

उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र एवं समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Next Post

जादू-टोना के शक में युवक की हत्या, 3 आरोपियों को दबोचा

Tue Apr 14 , 2026
इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात युवक के अंधे कत्ल का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, जादू टोना के शक में हुए विवाद के बाद आरोपियों ने युवक के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर […]

You May Like