जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEO कार्यालय के घेराव की कोशिश 

भोपाल। मध्य प्रदेश में (SIR) के विरोध में आज कांग्रेस ने भोपाल में बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय का घेराव करने निकले।

इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई और कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर भी चढ़ गए। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की।

निर्वाचन आयोग कार्यालय के घेराव से पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने सभा हुई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री और विधायक समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सभा के बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़े।

Next Post

नगर पालिका स्कूल की छात्रा कुमारी तृप्ति इवनाती का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन,हरदा में होंगी प्रतियोगीता

Mon Sep 28 , 2026
पांढुरना, नगर पालिका स्कूल की छात्रा कुमारी तृप्ति इवनाती का अंडर – 19 बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन होने पर स्कूल के शिक्षकों तथा इसके सहपाठी साथियों ने इन्हें बंधाई देते हुए इसके उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की है। हरदा में 3 अक्टूबर को होंगी राज्य […]

You May Like