जालंधर में कल ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ को संबोधित करेंगे शाह

नयी दिल्ली 29 सितम्बर (वार्ता) नशे की विकराल समस्या से जूझ रहे पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार दोपहर जालंधर में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ को संबोधित करेंगे। श्री शाह की यह रैली भारतीय जनता पार्टी के ‘नशा मुक्त पंजाब’ अभियान के अंतर्गत जालंधर के परागपुर रोड़ के निकट आयोजित की जा रही है। इसमें राज्य में भाजपा की चार अलग-अलग ‘नशा मुक्त पंजाब यात्राओं’ का समापन होगा।इन यात्राओं की शुरूआत 18 सितम्बर को पठानकोट से की गई थी। राज्य के अलग- अलग हिस्सों से गुजरने वाली इन चारों यात्राओं का समापन इस रैली में होगा।

इस अभियान का उद्देश्य पंजाब में युवाओं को नशे की आदत से बचाना और लोगों में इसके बारे में जागरूकता फैलाना है। उल्लेखनीय है कि भाजपा राज्य में विधानसभा चुनाव में नशे की समस्या को एक प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाने में लगी है। पार्टी के बड़े बड़े नेता इस मुद्दे पर वहां कार्यक्रम कर रहे हैं और पार्टी का कहना है कि वह सत्ता में आने के छह महीने के अंदर इस समस्या को जड़ से खत्म कर देगी।

.....

Next Post

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 30 लोगों ने मृत्यु के बाद देहदान का भरा संकल्प पत्र

Tue Sep 29 , 2026
जबलपुर। जहां समाज में आज भी मृत्यु के बाद होने वाले पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है, वहीं संत रामपाल जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर उनके शिष्य देहदान जैसे मानवीय संकल्पों के माध्यम से समाजहित की नई मिसाल पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को […]

You May Like