मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 30 लोगों ने मृत्यु के बाद देहदान का भरा संकल्प पत्र

जबलपुर। जहां समाज में आज भी मृत्यु के बाद होने वाले पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है, वहीं संत रामपाल जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर उनके शिष्य देहदान जैसे मानवीय संकल्पों के माध्यम से समाजहित की नई मिसाल पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जबलपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में संत रामपाल जी महाराज के 30 शिष्यों ने मृत्यु के बाद देहदान के लिए फॉर्म भरकर संकल्प लिया।

जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 30 शिष्यों द्वारा देहदान का फॉर्म भरना इसी सोच का एक उदाहरण है। यह पहल बताती है कि सेवा की भावना जीवन तक सीमित नहीं, बल्कि मृत्यु के बाद भी मानव कल्याण से जुड़ी रह सकती है। इस मौके पर मोहन पटेल कमलेश चौधरी अर्जुन हल्दकार आदि मौजूद रहे।

महाराज की प्रेरणा को दे रहे रूप

इस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग के प्रोफेसर डॉ. एन. एल. अग्रवाल और डॉ. राजेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे। शिष्यों ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज अपने सभी शिष्यों को मानव जीवन को केवल व्यक्तिगत हित तक सीमित न रखते हुए समाज और मानवता के कल्याण के लिए समर्पित करने की प्रेरणा दी है। जिनकी शिक्षाओं से प्रेरित होकर उनके शिष्य लगातार देहदान के लिए आगे आ रहे हैं, ताकि मृत्यु के बाद भी उनका शरीर चिकित्सा शिक्षा और मानव सेवा के काम आ सके।

Next Post

अधारताल तालाब किनारे विकसित होगी गार्डेनिंग

Tue Sep 29 , 2026
जबलपुर। शहर के ऐतिहासिक जल स्रोतों के संरक्षण और नगरीय सौंदर्य में अभिवृद्धि के उद्देश्य से नगर निगम जबलपुर द्वारा निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अधारताल तालाब का स्थल निरीक्षण करते हुए तालाब के चारों ओर संचालित सौंदर्यीकरण […]

You May Like