नवागत SDOP ने पानसेमल,निवाली,थाने का किया अवलोकन,थाना प्रभारीयो को स्टेट हाइवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

पानसेमल। राजपुर क्षेत्र के नवागत एसडीओपी बी.एल.अटोदे द्वारा पदभार ग्रहण के बाद निवाली पानसेमल थाने पर भ्रमण कर थाना प्रभारीयो को अपराध,यातायात एवं पेट्रोलिंग बढ़ाने के आवश्यक निर्देश दिए तथा एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत थाना पानसेमल द्वारा खांडसारी मोहल्ला स्थित झुग्गी-झोपड़ी एवं चिन्हित क्षेत्र में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहवासियों को जागरूक किया। एसडीओपी राजपुर बद्रीलाल अटोदे एवं थाना प्रभारी पानसेमल उप निरीक्षक विजय रावत द्वारा आमजनो को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।उपस्थित जनों को नशे के आदी व्यक्तियों एवं उनके परिजनों को नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की जानकारी,आवश्यक सुझाव दिए गए तथा उपस्थित नागरिकों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से नशे से प्रभावित व्यक्तियों को परामर्श एवं चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने संबंधी जानकारी भी साझा की गई।पानसेमल थाने पर स्टाफ से परिचय प्राप्त कर थाना क्षेत्र की जानकारी प्राप्त की।निवाली थाना प्रभारी वीर बहादुरसिंह,खेतिया थाना प्रभारी सुरेंद्र कनेश एवं पानसेमल थाना प्रभारी विजय रावत से स्टेट हाइवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाने की चर्चा की।

Next Post

स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने में नागरिकों की सहभागिता जरूरी है- महापौर

Sat Jul 18 , 2026
इंदौर। आज सिटी बस ऑफिस में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसके तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के क्रियान्वयन करने को लेकर चर्चा हुई। आज सिटी बस ऑफिस स्वच्छता कार्यशाला में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और फीडबैक फाउंडेशन के सीईओ अजय सिन्हा ने स्वच्छता, […]

You May Like