ओंकारेश्वर। अवैध शराब के खिलाफ मांधाता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने डुकिया जिल्हार, ओंकारेश्वर बांध के बैकवॉटर क्षेत्र में नाव से पहुंचकर तीन अवैध शराब बनाने के अड्डों पर दबिश दी।
पुलिस को मौके से करीब 70 से 80 ड्रमों में 3 हजार लीटर महुआ का मिश्रण मिला, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर पूरे मिश्रण को नष्ट कर दिया। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक अनोखसिंह सिंदया के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
