बिजली का करंट लगने से ग्रामीण की मौत

सीहोर. थाना कोतवाली अंतर्गत आने वाले ग्राम जहांगीरपुरा में सुबह अपने घर में विद्युत उपकरण की मरम्मत कर रहे युवक को करंट लग गया. परिजन उसे अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार ग्राम जहांगीरपुरा निवासी आनंद लोधी अपने ही घर में बिजली के उपकरण सुधार रहा था तभी उसे करंट का तेज झटका लगा जिससे वह अचेत हो गया. परिजन उसे अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करते हुए पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

Next Post

चातुर्मास के लिए मुनि संघ का नेमीनगर प्रवेश, भव्य शोभायात्रा से स्वागत

Sun Jun 29 , 2025
भोपाल। चातुर्मास के अवसर पर मुनि संस्कार सागर और मुनि विकोशल सागर महाराज का नेमीनगर जिनालय, करोंद में भव्य स्वागत किया गया। करोंद चौराहे से गाजे-बाजे और जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। महिलाएं अहिंसा, जीवदया और पर्यावरण संरक्षण के संदेश देती चल रही थीं। मुनियों के पाद प्रक्षालन कर […]

You May Like