अमेरिका अगर सऊदी के हमलों में शामिल हुआ तो मिलेगा करारा जवाब: हूती

हूती के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद अल-बुखैती ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के दिए इंटरव्यू में यह चेतावनी दी, जिसमें श्री ट्रंप ने हूतियों के खिलाफ फौजी कार्रवाई करने की बात कही थी।

अल-बुखैती ने कहा, “अगर अमेरिका यमन पर होने वाले हमले में शामिल होता है, तो हम जवाब देने में बिल्कुल भी देरी नहीं करेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि यह जवाब पूरे क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि “सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर काम करने वाले सभी कर्मचारी और मजदूर इन जगहों से दूर रहें, क्योंकि अब ये हमारे सीधे निशाने पर हैं।”

श्री ट्रंप ने शनिवार को कहा था कि हवाई अड्डे पर हुए हमले के बाद वे हूतियों के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यमन के हूती “बहुत खराब व्यवहार” कर रहे हैं, क्योंकि इस गुट ने सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं।

यह बयान सऊदी अरब पर लगातार हो रहे हूती हमलों के बाद आया है। इसमें सप्ताहांत पर रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ हमला भी शामिल है। इस हमले में कम से कम 13 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा घायल हुए थे। सऊदी प्रशासन ने रियाद हवाई अड्डे पर उड़ानों पर लगी रोक को शनिवार तक बढ़ा दिया है।

दूसरी तरफ, सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री ने देश के हवाई अड्डों और तेल-गैस ठिकानों पर हुए जानलेवा हमलों का “कड़ा” जवाब देने की बात कही है। रियाद में ‘डब्ल्यूपीसी एनर्जी कांग्रेस’ को संबोधित करते हुए शहजादा अब्दुल अजीज बिन सलमान ने कहा, “बीते कुछ सप्ताहों की घटनाएं बेहद गंभीर हैं। हमारा जवाब भी उतना ही कड़ा होना चाहिए।”

यह तनाव सऊदी अरब पर हुए हूती मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद बढ़ा है। इसमें शनिवार को रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ हमला भी शामिल है, जिसके बारे में सऊदी अधिकारियों ने बताया कि इसमें 13 लोगों की जान चली गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। हूतियों ने हाल के दिनों में सऊदी के अहम ठिकानों पर हमले बढ़ा दिए हैं, वहीं सऊदी की अगुवाई वाली सेना भी यमन में हूतियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखे हुए है।

Next Post

बीसीसीआई ने 15 अक्टूबर की आईपीएल बैठक टाली

Tue Oct 13 , 2026
मुंबई, 13 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मुंबई में 15 अक्टूबर को होने वाली आईपीएल की संयुक्त समीक्षा बैठक को टाल दिया है। आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों, उनके मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ), ब्रॉडकास्टर्स और मैचों की मेजबानी करने वाले 13 राज्य संघों के बीच यह बैठक गुरुवार शाम […]

You May Like

Play sound