IPS से मोबाईल लूट करने वाले आरोपी धराए, एक बालिग और 2 नाबालिगों ने की थी वारदात

भोपाल। शहर में आईपीएस से मोबाईल लूट की घटना करने वाले लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में शुक्रवार को आए. हबीबगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 45 घंटे में बड़ी सफलता पाई है. आरोपियों ने करीब एक लाख रुपये की मोबाईल लूट की घटना को मंगलवार को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया मोबाईल फोन और लूट मे प्रयुक्त मोटर सायकल की जप्त भी की है. आरोपियों की तलाश में पुलिस ने लगभग 100 सी.सी.टी.व्ही कैमरे की फुटेज खंगाली थी. इसके साथ ही लगभग दो दर्जन संदेहियो से लगातार पूछताछ की गई थी. आरोपियों को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान वरिष्ठ अधिकारी करेंगे, इसकी भी घोषणा कर दी गई है.

पुलिस जानकारी के अनुसार 23 सितबंर को आईपीएस डॉ0 आशीष जब अपनी पत्नी के साथ चार इमली में घूमने निकले थे. इसी दौरान मोटर सायकल पर सवार तीन अज्ञात लड़के उनके हाथ से मोबाइल फोन झपट कर ले गये. पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी घटना करके जिस वाहन से भागे है वह वाहन कोलार तिराहे के पास खडा है. सूचना पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियो को पकडा गया. आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि हम तीनो लोग तफरी करने के लिए निकले तभी, तीनो ने सोचा कि जल्दी पैसे कमा लेते है. जल्दी पैसा कमाने की चाह में बडी जगह चलकर बडी वारदात करने का षंडयत्र बनाया. आरोपियों ने लोगो ने पैदल जा रहे व्यक्ति से एक मोबाईल फोन झपटा और एक आई फोन झपटा था लेकिन, आईफोन वही पर गिर गया था. लूट कि घटना के बाद आरोपी स्वर्ण जंयती पार्क में जाकर फोन को पन्नी व पेपर मे लपेटकर दो-तीन फीट गहरे गड्डे मे जमीन के अंदर गाड दिया था. वहाँ से भाग कर अपने घर गए थे. गिरफ्तार आरोपियों में से एक बालिग और एक नाबालिग है, जबकि तीसरा नाबालिग अभी फरार चल रहा है. जिसकी पकड़ भी जल्द ही की जा सकती है.

Next Post

स्वदेशी मेलों का आयोजन 27 एवं 28 सितम्बर को

Fri Sep 26 , 2025
नयी दिल्ली 26 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी जिलों में 27 और 28 सितंबर को स्वदेशी मेरे का आयोजन करेगी। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि गत 10 वर्ष से श्री मोदी […]

You May Like