पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का निधन

पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का निधन

नयी दिल्ली 04 दिसंबर (वार्ता) मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का आज यहां निधन हो गया। वह 73 साल थे। श्री स्वराज के परिवार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शाम साढ़े चार बजे लोधी रोड श्मशान में किया जायेगा।

उनकी पत्नी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज का अगस्त 2019 में निधन हो गया था। उनकी पुत्री बांसुरी स्वराज भारतीय जनता पार्टी की नेता एवं नयी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। बारह जुलाई 1952 को जन्मे श्री स्वराज जाने-माने वकील थे। वह 1990 से 1993 तक मिजोरम के राज्यपाल रहे।

Next Post

शुक्रवार से शुरू होगा उर्दू अदब का पर्व 'जश्न-ए-रेख़्ता'

Thu Dec 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 दिसंबर (वार्ता) दुनिया को उर्दू से जोड़ने वाला और युवा पीढ़ी को इस भाषा की खूबसूरती से रूबरू कराने वाला सालाना साहित्यिक पर्व ‘जश्न-ए-रेख़्ता’ दिल्ली के बांसेरा पार्क में पांच से सात दिसंबर के बीच साहित्य प्रेमियों का स्वागत करेगा। दुनियाभर में उर्दू भाषा, साहित्य और भारतीय […]

You May Like