सीहोर। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद क्रमोन्नति का लाभ नहीं मिलने और कथित गलत वेतन निर्धारण के कारण पेंशन में कटौती के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे 84 वर्षीय सेवानिवृत्त वन कर्मचारी नेता एवं प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के उप प्रांत अध्यक्ष केएल बैरागी का अनशन विधायक सुदेश राय के हस्तक्षेप के बाद स्थगित हो गया.
विधायक ने बैरागी की समस्याओं को सुना और शीघ्र निराकरण का आश्वासन देते हुए जूस पिलाकर अनशन स्थगित कराया. इस दौरान कन्हैयालाल बैरागी, डॉ. साधुराम शर्मा, पं. राममूर्ति शर्मा, चन्दरसिंह ठाकुर, दिनेश तिवारी, नर्मदा प्रसाद खरे, डीएस शाक्य, विनोद उपाध्याय सहित अनेक पेंशनर्स मौजूद थे.
