ऑक्सफोर्ड स्कूल में विद्यार्थियों ने लगाए व्यंजनों के स्टॉल

सीहोर। बाल दिवस पर दि ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया. मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए. अभिभावकों ने भी मेले का आनंद लिया और आयोजन को यादगार बनाया.

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष एडवोकेट जॉली कुरियन एवं प्राचार्य डॉ. बीना जे. कुरियन ने अभिभावकों की उपस्थिति में किया. मेले में विद्यार्थियों ने खाद्य पदार्थों और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाकर बिक्री की. इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को स्वयं स्टॉल संचालित करने, ग्राहकों से संवाद करने और व्यापारिक गतिविधियों को समझने का अवसर मिला. संस्था अध्यक्ष जॉली कुरियन एवं प्राचार्य डॉ. बीना जे. कुरियन ने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा.

 

 

Next Post

गौरव दिवस पर जननायकों को किया याद

Mon Nov 16 , 2026
सीहोर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उत्साह का माहौल देखने को मिला. पीजी कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनजातीय नायकों के बलिदान, संघर्ष और गौरवशाली इतिहास को याद किया गया. वहीं नगर में निकली रैली में ढोल-मांदल की थाप पर जनजातीय […]

You May Like