गौरव दिवस पर जननायकों को किया याद

सीहोर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उत्साह का माहौल देखने को मिला. पीजी कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनजातीय नायकों के बलिदान, संघर्ष और गौरवशाली इतिहास को याद किया गया. वहीं नगर में निकली रैली में ढोल-मांदल की थाप पर जनजातीय समाज के लोगों ने पारंपरिक नृत्य किया.

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, सीईओ सर्जना यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र मेवाड़ा एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सूर्य सिंह बारेला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की उपस्थिति में हुआ.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा देता है. उन्होंने ब्रिटिश शासन के शोषण और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाकर जनजातीय समाज को एकजुट किया तथा जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया. स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा. जनजातीय गौरव दिवस नई पीढ़ी को जनजातीय नायकों के संघर्ष और गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने का अवसर है.

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने जनजातीय समाज की समृद्ध लोककला, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को गीत, संगीत एवं नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया. पारंपरिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया. रैली में जनजातीय समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए. ढोल-मांदल की थाप पर युवाओं और महिलाओं ने नृत्य किया. समापन अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा रोजगार योजना के अंतर्गत बैंक द्वारा स्वीकृत प्रकरणों के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित किए गए.

 

 

Next Post

जंगली सियार का आंतक महिला और युवक पर किया हमला

Mon Nov 16 , 2026
सतना/मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में एक जंगली सियार का आतंक इन दिनों चरम पर है. शनिवार देर शाम एक उग्र जंगली सियार ने कोटार गांव में एक महिला और मवेशी पर हमला कर दिया, वहीं पास के ही शुकुलगनवा गांव में एक युवक […]

You May Like