दरवाजे की कुंडी तोडक़र जेवरात चोरी 

सीधी। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम खजुरी डेवारडांड में देर रात कमरे के दरवाजे की कुंडी तोडक़र अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरातों की चोरी की। अलसुबह घटना की जानकारी मिलने पर महिला ने थाना कोतवाली सीधी में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में सुषमा तिवारी पति राजेश तिवारी उम्र 40 वर्ष ने कहा है कि उसके पति मुंबई में काम के सिलसिले में रहते हैं। घर में वह बच्चोंं के साथ रहती है। 22 मई 2026 की रात करीब 10 बजे हम सभी भोजन के बाद घर में सो गए। रात करीब 4 बजे जगे तो दूसरे कमरे के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। कमरे के अंदर जाकर देखा तो वहां रखी पेटी गायब थी। आसपास तलाश करने पर घर से कुछ दूरी पर पेटी का ताला अक्सी टूटा था। पेटी में रखे जेवरातों में सोने की 5 नग लॉकेट, सोने का चार नग जबा, सोने की 8 नग मनचली, सोने का एक जोड़ी झुमका, सोने की एक जोड़ी सुई-धागा, सोने की दो नग फुलिया, चांदी की तीन जोड़ी पायल, बच्ची का एक जोड़ी पायल, चांदी की चार नग बिछिया, 20 हजार रुपए नकदी गायब था। कोई अज्ञात चोर घर के अंदर घुसा और उसके द्वारा जेवरातों एवं नकदी की चोरी की गई। कोतवाली थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Next Post

आठ महीने से तालाब में रहने वाले मगरमच्छ का रेस्क्यू 

Sun May 31 , 2026
सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारगंज में पिछले आठ महीने से तालाब में रह रहे मगरमच्छ का रविवार को रेस्क्यू किया गया। वन विभाग की टीम ने कई घंटे की कार्रवाई के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा और उसे सोन नदी के भंवरसेन घाट में छोड़ […]

You May Like