
उज्जैन। पांच दिन पहले बुआ के घर जाने का बोलकर निकले युवक की शनिवार को खेत पर बने मकान से लाश मिलना सामने आया है। खेत मालिक का भतीजा वहां पहुंचा था, दरवाजा खोलने पर उसे लाश पड़ी दिखाई दी। मामला पानबिहार चौकी के गुनाई मार्ग पर मनोहर पिता पर्वतसिंह के खेत पर बने मकान का होना सामने आया है। 10 दिनों से खेत पर बना मकान बंद था। शनिवार को खेत मालिक का भतीजा गोविंदसिंह पहुंचा और मकान का ताला खोला तो युवक की लाश पड़ी दिखाई दी। उसने चाचा को कॉल कर बुलाया। मकान का पिछला दरवाजा खुला हुआ था। मनोहरसिंह ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर जांच के दौरान मृतक की पहचान जीवन पिता दिलीपसिंह राजपूत 29 वर्ष निवासी पानबिहार के रूप में हुई। वहीं मकान से सल्फास का पाऊच और पानी का गिलास बरामद हुआ। उसकी बाइक भी कमरे में खड़ी थी। मृतक का खेत भी मनोहरसिंह के खेत से लगा हुआ था।
