राजनीति में आया हूं राजनीति को भी बना दूंगा समाज सेवा

नर्मदापुरम। सड़क से शिखर की और अग्रसर क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने रविवार को पत्रकार मिलन समारोह नर्मदापुरम स्थित वाटिका रेस्टोरेंट में आयोजित किया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी पत्रकारों से रूबरू हुए।

चौधरी ने कहा कि आप सब यह बिल्कुल भी ना सोचे कि यह मेरा निवास है नहीं, जब मुझे यह पता चला कि मुझे आवास आवंटित किया गया है,तो मुझे लगा कि यह सिर्फ मेरा नहीं बल्कि मेरे क्षेत्र की जनता का दरबार है, इसलिए हमने उसे जनता कार्यालय का नाम देने का निर्णय लिया। सांसद ने बताया कि वह अपने क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित हैं,इसलिए हमने यह निर्णय लिया है कि हम प्रत्येक माह के पहले रविवार को नर्मदापुरम,दूसरे रविवार को पिपरिया,और तीसरे शनिवार को नरसिंहपुर में रहकर जनता की सेवा करेंगे। ऐसा पहली बार है कि सांसद जनता और सरकारी तंत्र के बीच संवाद स्थापित करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर कार्यालय और उनमें अपने सूत्रों को सक्रीय करते हुए संवाद स्थापित कर रहे हैं। सांसद चौधरी ने सहज ही नर्मदापुरम जिले की चारों विधानसभा के विधायकों की तारीफ करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे इतने वरिष्ठ विधायकों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है,जो न केवल तीन चार बार के विधायक हैं, अजय विधायक हैं,बल्कि अनुभवी व्यक्तित्व के धनी हैं।

Next Post

गिरफ्त में चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी

Sun Jun 1 , 2025
उज्जैन।लोहे के पुल क्षेत्र में शनिवार-रविवार रात मोईन नामक युवक की पुराने विवाद के चलते चाकू मारकर हत्या कर दी गई। भाई के साथ पतासी खाने गया था। पुलिस ने फुरकान को हिरासत में लेकर दो दिन की रिमांड पर लिया है। साथी आरोपी मदन की तलाश जारी है। पूछताछ […]

You May Like