नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ आगमन,कार्यकर्ताओ को किया संबोधित

पानसेमल,,,

 

नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव का आगमन पर कार्यकर्ताओ में ढोल बाजे के साथ स्वागत किया,नगर प्रवेश पर प्रजापति चौराहे पर प्रजापति समाज के प्रदेश महासचिव महेश गोले के नेतृत्व मांगीलाल गोले पन्नालाल गोले किशोर गोले मनोहर प्रजापत नितेश प्रजापत के साथ उनका पुष्पहार से स्वागत किया।कृषि उप मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। विधायक ने भाजपा जिलाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि सभी कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। अजय यादव ने कार्यकर्ताओ को पार्टी सर्वोपरि का नारा देते हुए कहा की पार्टी को मजबूत करना सभी कार्यकर्ताओ का लक्ष्य होना चाहिए,पद एक व्यवस्था है जो बदलते रहती है।साथ ही जिन स्थानों पर मंडल अध्यक्ष प्रक्रिया निरस्त हुई है वहा पर पार्टी के निर्देश पर आगे की कार्यवाही की बात कही है।तथा कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए 27 जनवरी को महू में होने वाली रैली को लेकर कहा की जो चोर है उन्हे सभी चोर ही नजर आते हैं।इस दौरान विधायक श्याम बर्डे,नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर उपाध्यक्ष साहेबराव चौधरी,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद वसावे,भाजपा मंडल अध्यक्ष चेनसिंह गदरे,जय प्रकाश पाटिल,श्याम पंडित,सुनील शुक्ला,प्रकाश जोशी, मन्ना शुक्ला,जेपी पाटिल, मंगल सामेशाह,विकास सिरसाठ,भूपेश सांवले, महेश गोले,दिनेश जाधव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे,कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री चंद्रकांत महाजन एवं आभार जलगोन मंडल अध्यक्ष चैनसिंह गदरे ने व्यक्त किया ।

Next Post

बेलगाम बस ने ई रिक्शा चालक को रौंदा, मौत 

Mon Jan 20 , 2025
इलाहाबाद बैंक चौक के पास हुआ दर्दनाक हादसा   जबलपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्गत इलाहाबाद बैंक चौक के पास एक तेज रफ्तार बस चालक ने ई रिक्शा के चालक को रौंद दिया घटनास्थल पर ही चालक की दर्दनाक मौत हो गई । वही बस का चालक घटना को अंजाम  देने […]

You May Like