भोपाल मेट्रो: ज़मीन के 24 मीटर नीचे उतरी दुर्गावती, शहर में टनल खुदाई का काम शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्माणाधीन भोपाल मेट्रो परियोजना में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई। परियोजना के अंतर्गत भूमिगत सुरंग निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ एमपीएमआरसीएल, कल्पतरु प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड एवं जनरल कंसलटेंट के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) “दुर्गावती” को औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया, जिसके साथ ही सुरंग खुदाई का कार्य सफलतापूर्वक प्रारंभ हो गया है।

प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने इस उपलब्धि पर परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि परियोजना की प्रगति को बनाए रखते हुए सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि समयबद्ध और सुरक्षित रूप से परियोजना पूर्ण हो सके।

टीबीएम “दुर्गावती” को विशेष लॉन्चिंग शाफ्ट के माध्यम से लगभग 24 मीटर की गहराई में सफलतापूर्वक उतारा गया है, जहां से अब सुरंग निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है।“दुर्गावती” एक अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीन है, जिसे विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित, तेज़ एवं सटीक खुदाई के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके उपयोग से निर्माण कार्य में गति आएगी।

भोपाल मेट्रो परियोजना शहर को आधुनिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। टीबीएम “दुर्गावती” के शुभारंभ के साथ ही परियोजना ने एक और अहम मील का पत्थर हासिल किया है।

Next Post

अकासा के बेड़े में शामिल हुए दो और विमान

Mon Mar 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 मार्च (वार्ता) नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर के बेड़े में दो और विमान शामिल हो गये हैं जिससे उसके पास अब कुल 37 विमान हो गये हैं। अकासा ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 36वां विमान आज ही बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा हवाईअड्डे पर […]

You May Like