रीवा मेडिकल कॉलेज: NICU वार्ड में लगी आग, बाल-बाल बचे नवजात शिशु

रीवा: रीवा के गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया। अस्पताल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना के बाद एहतियातन नवजात शिशुओं को तत्काल दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया।

आग लगने की घटना से बच्चों के परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा भुगतान नहीं किए जाने के कारण मेंटेनेंस कंपनी ने काम बंद कर रखा है, जिससे अस्पताल में तकनीकी खामियां बढ़ रही हैं और आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

Next Post

भोपाल में गेहूं खरीदी का महाअभियान समाप्त: 3.44 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदी, पिछले वर्ष का रिकॉर्ड ध्वस्त

Fri May 29 , 2026
भोपाल: राजधानी में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य गुरुवार, 28 मई को अंतिम दिन देर रात 12 बजे तक जारी रहा. पिछले वर्ष जिले में करीब 3.26 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हुई थी, जबकि इस वर्ष 27 मई तक 3 लाख 44 हजार 405 मीट्रिक टन […]

You May Like