पति-पत्नी को बंधक बनाकर लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

रीवा।गोविन्दगढ़ थाना अन्तर्गत पति-पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने के बाद मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, साथ ही लूट का सामान भी बरामद किया है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक फरियादिया ने अपने पति साथ गोविन्दगढ़ थाना पहुंचकर रिपोर्ट किया कि 24 सितम्बर को वह अपने पति के साथ शाम करीबन 05.00 बजे किला मे पीछे खडंहर तरफ तालाब के मेड़ पर बैठी थी तभी वहाँ दो लोग आये और उसे तथा इसके पति को पकङ कर मारपीट किये. वही पास मे खडंहर मे दोनो को अलग अलग खम्भो मे रस्सी से वांधकर कर बोले तुम लोग यहां क्या करने आए हो यह कोई घूमने की जगह है. दोनो के मोबाइल, पर्स और नगदी लूट लिये तथा महिला के साथ छेड़छाड़ भी किये और जान से मारने की धमकी भी दिये. आरोपी मौके से फरार हो गये. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और दो संदेहियो को अभिरक्षा में लेकर पूंछताछ की, दोनो ने वारदात करना स्वीकार किया. आरोपियों के पास से लूटा गया सामान बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में शिवकुमार मिश्रा उर्फ बुध्धे पिता स्व. धार्मिक प्रसाद मिश्रा उम्र 35 वर्ष निवासी छिरहटा एवं महेन्द्र लोनिया पिता राममिलन लोनिया उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड क्रमाक 12 गोविन्दगढ शामिल है.

Next Post

खदान धसकने से दो युवकों की मौत, एक घायल

Thu Sep 25 , 2025
परासिया। वेकोलि कन्हान क्षेत्र की अंबाडा मोआरी कल्याणी बंद ओपन कास्ट खदान में बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया। खदान की छानी धसकने से मलबे में दबकर दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान अंबाडा निवासी […]

You May Like