देर आधी रात को अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में पलटी पिकअप.

दमोह: जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कटनी मार्ग टोल के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर पिकअप पलट जाने से पिकअप में सवार दो दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए तत्काल 112 डायल और 108 के द्वारा भर्ती किया गया। यह घटना देर रात करीब दो और तीन बजे के बीच की बताई जारही है। जिनका उपचार दमोह जिला अस्पताल में ड्यूटी रत डॉक्टर पीयूष निमाड़े और भी टीम के द्वारा किए गया।

उपचार होने के बाद सभी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वहीं कुछ घायलों को हिंडोरिया अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी स्थिति नॉर्मल बताई जा रही है मौके पर घटनास्थल पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर, बीएस हजारी चौकी प्रभारी बांदकपुर, दमोह जिला अस्पताल में नाइट गस्त कर रहे टीआई अमित मिश्रा सहित पुलिस पहुंची थी, सभी घायलों का उपचार जारी है। गनीमत रही की पिकअप पुलिया में नहीं गिरी, नहीं तो बड़ी कैजुअल्टी हो सकती थी।

Next Post

आईडीए जमीन अधिग्रहण कार्रवाई हाईकोर्ट द्वारा निरस्त

Fri Oct 16 , 2026
इंदौर: हाईकोर्ट इंदौर ने आईडीए द्वारा निरंजनपुर की दस एकड़ जमीन अधिग्रहण को निरस्त कर दिया है. हाईकोर्ट ने उक्त मामले में माना कि जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया लैप्स हो चुकी है. इसके साथ ही जमीन पर कब्जा लेने की कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है.हाईकोर्ट जस्टिस संदीप एन. भट्ट […]

You May Like

Play sound