भारत और मंगोलिया के बीच आपसी संंबंधों को प्रगाढ बनाने की अपार संभावनाएं : मुर्मु

नयी दिल्ली 14 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत यात्रा पर आये मंगाेलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना के सम्मान में मंगलवार को रात्रि भोज का आयोजन किया।

श्रीमती मुर्मु ने मंगोलियाई राष्ट्रपति को राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया। दोनों नेताओं ने मुलाकात के दौरान इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के बीच विशेष रूप से विकास साझेदारी और सांस्कृतिक तथा लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्र में संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की अपार संभावनाएं हैं।

राष्ट्रपति भवन सचिवालय ने बाद में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा , ” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना का स्वागत किया और उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि भारत और मंगोलिया के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की अपार संभावनाएं हैं, विशेष रूप से विकास साझेदारी और सांस्कृतिक तथा लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्र में।”

श्री उखना ने दिन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसके बाद उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भी मुूलाकात की।

 

 

Next Post

सीबीआई ने अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी मामले में तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में छापेमारी की

Wed Oct 15 , 2025
चेन्नई, (वार्ता) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में कई जगहों पर समन्वित छापेमारी की और इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। सीबीआई की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि गृह मंत्रालय के आई4सी […]

You May Like