
पांढुरना। महाराष्ट्र के कत्लखाने से एक चौपहिया वाहन में लाद्कर नगर में गौ मांस ला रहे दो लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड कर उन पर कार्यवाहीं की जा रहीं है,गौ मांस की लगातार बढ़ती जा रहीं तस्करी से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
मुखबिर से मिली सूचना के चलते शुक्रवार देर शाम महाराष्ट्र के वरूड़ की और से आ रहीं एक सफेद कलर की अर्टिगा कार को पुलिस द्वारा नगर के अमरावती मार्ग पर स्थित शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के सामने रोककर की गई जांच में इस कार में लगभग छै किलों गौ मांस मिलने पर कार में सवार इन दोनों लोगों को गौ मांस के साथ पुलिस थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की मानें तो पकड़े इन लोगों में से एक का नाम अहमद 60 वर्ष तथा दुसरे ने अपना नाम फरहान 28 वर्ष है और यह दोनों पांढुरना नगर के निवासी होना बताया जा रहा है, पुलिस द्वारा इन लोगों से यह गौ मांस कहा से लाया इसके संदर्भ में पुछताछ कर रहीं है। उल्लेखनीय हो कि दो माह पहले भी पुलिस द्वारा एक माँ और बेटी को लगभग 20 किलों गोमांस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए जेल भेजा था ।
