माड़ा मेले में बिछड़ी मासूम, पुलिस ने मां से मिलाया

सिंगरौली। माड़ा मेला बाजार में खरीदारी और मेले की चहल-पहल के बीच चार वर्षीय मासूम बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गई। बच्ची के गुम होने से परिजन परेशान हो उठे। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची की तलाश शुरू की। माड़ा पुलिस टीम ने सूझबूझ और संवेदनशीलता के साथ प्रयास कर मासूम को सुरक्षित खोज निकाला। इसके बाद आवश्यक पहचान सुनिश्चित कर बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। काफी देर से परेशान मां ने अपनी लाडली को सामने देखकर राहत की सांस ली। बच्ची के मिलने पर परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार जताया।

Next Post

अलग-अलग हादसे में दो युवती समेत तीन की मौत

Mon Nov 9 , 2026
सिंगरौली । जिले के माड़ा एवं बरगवां थाना तथा चितरंगी क्षेत्र में बीते दिन रविवार की रात करीब 8-9 बजे के बीच सड़क हादसे में दो युवतियां समेत तीन लोगों की अकाल मौते हुई है। पुलिस के अनुसार अलग-अलग मोटरसाइकिलो से टक्कर हुई है। कोतवाली क्षेत्र बैढ़न से मिली जानकारी […]

You May Like